समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवी संगठन द्वारा भीषण गर्मी में पेय जल वितरण का आयोजन

समय की ताक़त ब्यूरो चीफ / मोहम्मद सैफी लखनऊ में बढ़ती तपिश और भीषण गर्मी को देखते हुए आज एक सराहनीय पहल की गई। संगठन के सदस्यों ने अमीनाबाद में राहगीरों, रिक्शा चालकों और आम जनता के लिए ठंडे और स्वच्छ पेयजल के वितरण का आयोजन किया​ दोपहर की चिलचिलाती धूप में पानी पीकर राहगीरों को बड़ी राहत मिली ​इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक यूनुस रायनी कार्यकारिणी सदस्य समाजवादी अल्पसंख्यक सभा,अलतमश,समाज सेवक बिंटू,फ़ैज़ी, इकराम ,बॉबी,रईस,शादाब ,हीरो, दिलशाद, रहीम,हसीब, ज़ुबैर,ने कहा "इस भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुन्य का कार्य है हमारा उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति इस मार्ग से प्यासा न गुजरे।