पूर्व विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*उ०प्र० ब्यूरो चीफ =आशीष कुमार गुप्ता*
सादुल्लानगर= पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी कोपुलिस ने किया गिरफ्तारI एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि बीते दिनों सादुल्लानगर व रेहराबजार थाने में पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी सहित अन्य परिजनों पर धोखाधड़ी व लोक सम्पत्ति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया/ 
इन्हीं मुकदमों को आधार बनाकर पूर्व विधायक के एक रायफल व एक रिवाल्वर तथा उनके भाई की दो नाली बन्दूक व एक रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है। शीघ्र ही चारो  शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे ॥