घर से सामान चोरी करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा सामान बरामद
October 03, 2025
समय की ताकत/रवि गोयल
कैथल, थाना गुहला क्षेत्र में एक घर से सामान चोरी करने के मामले में थाना गुहला पुलिस के एएसआई प्रभात द्वारा आरोपी गांव अगोंध निवासी प्रवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ गुहला इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि गांव सलेमपुर निवासी एक महिला कैलाशो देवी की शिकायत अनुसार 21 सितंबर को वह किसी काम से अपने रिश्तेदार के घर गई थी। 22 सितंबर को घर आकर देखा तो 3 गाड़ियों की बैटरी, एक गैंस सिलैडर व एक गेहूं का थैला अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी होना पाया गया। जिस बारे थाना गुहला में मामला दर्ज कर लिया गया। उक्त मामले में आरोपी देवीगढ़ पंजाब निवासी कृष्ण कुमार उर्फ बाबा व गांव सलेमपुर निवासी बब्बू मान को पहले गिरफ्तार करके अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। जिनसे व्यापक पूछताछ बाद आरोपी प्रवीन को काबू कर लिया गया, आरोपी प्रवीन उपरोक्त वारदात में शामिल था। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 1 सिलेंडर व 1 बैटरी बरामद कर ली गई। तीनों आरोपी शुक्रवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।