देश-विदेश में धूमधाम से मनाया गया भारतीय योग संस्थान का 58 वां योग दिवस

समय की ताकत/डी.आर.भटनागर कुरुक्षेत्र, भारतीय योग संस्थान (पंजीकृत) का 58 वां योग दिवस पूरे भारतवर्ष ही नहीं, विदेशों में भी बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ उत्सव के रूप में मनाया गया | प्रत्येक स्थान पर सामूहिक योगाभ्यास के साथ-साथ सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए | संस्थान की स्थापना, लक्ष्य और विचारधारा से साधकों को अवगत करवाया गया | उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल 1967 को अपनी स्थापना से लेकर प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को भारतीय योग संस्थान योग दिवस मनाता आ रहा है | 29 सितंबर को आयोजित शंख प्रक्षालन कार्यक्रम के कारण योगाश्रम मिर्जापुर कुरुक्षेत्र में संस्थान का 58 वां योग दिवस सभी स्थानीय योग जिलों द्वारा सामूहिक रूप से आज मनाया गया | प्रांतीय प्रधान ओमप्रकाश, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, प्रेस प्रवक्ता गुलशन कुमार ग्रोवर, कृष्ण जिला प्रधान देवी दयाल सैनी व मंत्री हेम सिंह राणा, अर्जुन जिला प्रधान मनीराम सैनी व मंत्री सतपाल सिंह, ब्रह्म सरोवर जिला उपप्रधान सेवा सिंह, युधिष्ठिर जिला प्रधान सुमन तोमर, संगठन मंत्री रेखा गोयल व कोषाध्यक्ष रेनू जैन इत्यादि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया | देवी दयाल सैनी ने सूक्ष्म क्रियाएं, ओम ध्वनि व गायत्री मंत्र का अभ्यास करवाया ‌। प्रांतीय प्रधान ओमप्रकाश ने योगासन, प्राणायाम व हंसी के पश्चात ध्यान साधना करवाई । उन्होंने कहा कि संस्थान आमजन को नि:शुल्क योग साधना करवा कर भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का ईश्वरीय कार्य कर रहा है | मंच संचालन गुलशन कुमार ग्रोवर ने किया । मिथिलेश चौधरी, ओमप्रकाश बाजवा, मनीराम सैनी, कृष्णा पांचाल, डॉ आर के पारेख, रमणी, भावना मौण, खामोश हुड्डा, केशव मौण, उमेश, चौधरी मांगे राम इत्यादि द्वारा बहुत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये । सुमन तोमर द्वारा ओम ध्वनि, वैदिक प्रार्थना एवं शांति पाठ करवाया गया । प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का सुंदर समापन हुआ । इसके अतिरिक्त हरियाणा के अन्य स्थानों अंबाला, नारायणगढ़, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गन्नौर, रोहतक, भिवानी, जींद, नरवाना, टोहाना, कैथल, जुलाना, उकलाना, बरवाला, चीका, पेहवा, शाहबाद मारकंडा, नीलोखेड़ी, लाडवा, रादौर, यमुनानगर सहित कई अन्य स्थानों से भी संस्थान का 58 वां योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाए जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं | भारतवर्ष के अन्य प्रदेशों व विदेशों में भी योग दिवस बड़ी धूमधम से मनाया गया |