समय की ताकत/सचिन
* यातायात नियमों की पालना करना सभी के लिए अनिवार्यः एसपी कैथल
कैथल, वाहनों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाकर घूमने वालें के खिलाफ एसपी राजेश कालिया के निर्देशानुसार कैथल पुलिस द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को चुनाव डयुटी दौरान पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा करनाल रोड़ नहर कालोनी कैथल के पास से एक वरना गाड़ी को रुकवाया गया, जिस पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी, तथा गाड़ी पर अगली नंबर प्लेट भी नहीं थी। उक्त गाड़ी का पुलिस द्वारा नियमानुसार 32 हजार 500 रुपए का चालान किया गया तथा नियमों की घोर अवहेलना करने कारण गाड़ी को जब्त कर लिया गया। एसपी राजेश कालिया ने कहा वाहनों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों के खिलाफ है। आगे भी पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी तथा नियमानुसार कार्रवाई दौरान उनके चालान किए जाएगें। काला शीशा लगे वाहनों का उपयोग अक्सर आपराधिक गतिविधियों के लिए होता है। एसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें और उनकी अनदेखी ना करें।