डीएलएसए ने हेल्प डेस्क लगाकर राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति किया जागरूक

कुरुक्षेत्र 4 सितंबर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम नितिन राज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश आराधना साहनी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र द्वारा 14 सितंबर को होने वाली लोक अदालत के बारे में जागरूक करने के लिए कोर्ट कॉम्पलेक्स, लघु सचिवालय, उपभोक्ता फोरम में हेल्प डेस्क लगाया गया। इस हेल्प डेस्क के तहत पीएलवी जोगिन्द्र कौर, पीएलवी पूनम, पीएलवी अमनप्रीत द्वारा लोगों को पैंपलेट देकर लोक अदालत के बारे में जागरूक किया गया। इस हैल्प डेस्क का उद्देश्य है लोगों में जागरूकता लाना है।