
यमुनानगर, पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर में अवैध नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अवैध नशा तस्करो के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के तहत किसी भी प्रकार के अवैध नशीले पदार्थों की खरीद फरोक्त करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने 5 व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम व आबकारी अधिनियम के तहत 5 अलग अलग केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
हमीदा पुलिस चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने बताया है कि वह अपनी टीम के साथ जिसमें SI राजेंद्र सिंह ASI अखिलेश कुमार की HC संजीव कुमार सिपाही मनीष कुमार व SPO मनमीत सिंह के साथ सरकारी गाड़ी में गस्त व पड़ताल जुराईम खानचंद चौंक मौजूद थे कि उनकी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक जो यूपी से नशीला पदार्थ हेरोईन ( स्मैक ) लेकर यमुनानगर में बेचने का काम करता है।आज फिर वह नशीला पदार्थ हेरोईन ( स्मैक )लेकर रेलवे स्टेशन यमुनानगर की तरफ से हमीदा की तरफ आएगा । इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने बिल्ले के ढाबा के सामने निगरानी शुरू की थोडी देर बाद एक संदिग्ध युवक आता हुआ दिखाई दिया। जिसको काबू करके नायब तहसीलदार जगाधरी अमित कुमार की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 100.19 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोईन ( स्मैक ) बरामद हुई।पूछताछ पर जिसने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश जिला रामपुर कस्बा शाहाबाद निवासी मोहम्मद अयूब पुत्र नत्थू लाल के रूप में बतलाई ।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
एक अन्य मामले में नशा तस्करो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस चौकी खेडी लक्खा सिंह इंचार्ज चरणजीत सिंह ने बताया है कि उनकी पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को नशीला पदार्थ हेरोईन ( स्मैक ) के साथ काबू किया। नायब तहसीलदार जगाधरी अमित कुमार की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई । तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 06.21 ग्राम हेरोइन ( स्मैक ) बरामद हुई पूछताछ पर आरोपी ने अपनी पहचान यमुनानगर के गांव खुर्दबन निवासी रमन कुमार पुत्र रधुबीर सिंह के रुप में हुई ।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।