राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य ने किया बाल देख–रेख केंद्रों का निरीक्षण

* निरीक्षण में दिए कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए * बच्चों के लिए पौष्टिक आहार अति आवश्यक * निरीक्षण के दौरान बच्चों ने कविताएं, कहानियां व गीत सुनकर का किया स्वागत समय की ताकत/राजपाल प्रेमी पानीपत, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन ने शिव नगर व ऊझा रोड स्थित बाल देख रेख केंद्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया व कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के साथ कुछ समय भी बिताया व बच्चों ने गीत कविताएं कहानी सुना कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के पौष्टिक आहार में किसी भी तरह की कटौती न बरते व तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराए जिनकी उन्हें जरूरत है। उन्होंने चांदनी बाग मैं आयोजित किया जा रहे जागरूकता शिविर में भी भाग लिया व बच्चों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं व गुड टच बच के बारे में भी जागरूक किया। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता ने बच्चों को साफ सफाई के बारे में जानकारी दी व पोष्टिक आहार हमारे जीवन में क्यों महत्व रखता है इसके बारे में विस्तार से बताया। शिविर में 30 से 40 के करीब बच्चों ने भाग लिया। आसपास की महिलाएं भी शिविर में मौजूद रही। इस मौके पर प्रोटेक्शन अधिकारी रजनी गुप्ता के अलावा कविता, सुमन आदि भी मौजूद रही।