समय की ताकत/राजपाल प्रेमी
पानीपत,नागरिक अस्पताल स्थित जन सेवा दल ने मीठे पानी की छबील लगाकर इस भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने का कार्य किया| इस अवसर पर जन सेवा दल के चमन लाल गुलाटी और अशोक अरोड़ा मौजूद रहे | प्रधान कृष्ण लाल मनचंदा ने कहा कि जल ही जीवन है और जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती लेकिन लोगों की अज्ञानता और स्वार्थ के कारण जल स्रोतों का तेजी से शोषण हो रहा है| उन्होंने कहा कि यदि प्रकृति और पर्यावरण को बचाना है तो अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा| प्रकृति के निकट रहकर ही मनुष्य अधिक प्रसन्न रह सकता है| मानसून काल में मानव प्रकृति श्रृंगार करती है | यदि मानसून काल में पौधरोपण कर उनकी देखभाल की जाए तो प्रकृति संरक्षण में बड़ा योगदान दिया जा सकता है | इसके साथ ही भूजल संरक्षण के प्रयास किए जाने भी जरूरी है | वर्षा के जल को भूजल में मिलाना आवश्यक है | विभिन्न इमारतों की छतों पर आने वाले बरसाती पानी को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के माध्मय से भूजल में उतारकर जल संरक्षण में योगदान दे सकते हैं|