
समय की ताकत
तरावड़ी, शहर में कई जगहों पर सीवरेज के खुले ढक्कन हादसों को न्योता दे रहे हैं। वाहन चालकों के साथ-साथ अन्य लोगों, राहगीरों को खुले मेनहाल के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर के रेलवे रोड़ पर भी मुख्य सड़क पर खुले पड़े सीवरेज के ढक्कन हादसे को न्योता दे रहे हैं। कई जगहों पर तो सीवरेज का गंदा पानी टूटे ढक्कनों से बाहर फैल रहा है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन के पास कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है। रात के अंधेरे में तो कई बार हादसे भी हो चुके हैं। संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस बारे में अगवत करवा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रशासन से मांग है कि समस्या की तरफ ध्यान दिया जाए, ताकि लोगों को दिक्कत न आए। यहां सीवरेज के खुले ढक्कन के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है। जनस्वास्थ्य विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सीवरेज का ढक्कन खुला होने से आने-जाने में परेशानी होती है। यहां तक कि काफी लोग खुले सीवरेज में गिरकर चोटिल हो चुके है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सीवरेज खुला होने से रोजाना कोई न कोई हादसा हो रहा है। ऐसे में बड़ा हादसा होने का भय हर समय बना रहता है।