समय की ताकत
तरावड़ी, तरावड़ी थाना क्षेत्र के अंर्तगत एक गांव में घर के पास खड़ी मोटरसाईकिल चोरी हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्त्ता सुरेंद्र सिंह निवासी दयालपुरा ने बताया कि उसने अपने गांव दयालपुरा में अपनी मोटरसाईकिल घर के पास गली के दरवाजे के पास खड़ी की थी। वह घर के अंदर चला गया था। सुबह जब वह उठा तो उसके घर के पास खड़ी मोटरसाईकिल गायब थी। मोटरसाईकिल के बारे में कई जगह पूछा गया, लेकिन कहीं नही मिली। तरावड़ी थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।