तेजपाल शर्मा ने हरियाणा में किया एंटी करप्शन एंड मीडिया इन्वेस्टिगेशन की कार्यकारिणी का विस्तार

*लवली मान को बनाया गया एंटी करप्शन एंड मीडिया इन्वेस्टिगेशन का यमुनानगर जिले से प्रधान* *प्रदेश के स्कुलों में लगाए जाऐंगे लीगल अवेयरनेंस कैंप: तेजपाल शर्मा* समय की ताकत यमुनानगर, रविवार को एंटी करप्शन एंड मीडिया इन्वेस्टिगेशन के हरियाणा स्टेट प्रेजिडेंट तेजपाल शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव बंसल के कुशल नेतृत्व व स्नेहित मार्गदर्शन में हरियाणा में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए यमुनानगर से बलबीर सिंह उर्फ लवली मान को उनके कार्यों से प्रेरित होकर उन्हे यमुनानगर जिले से प्रधान बनाया व उन्हे शुभकामनऐं दी। बलबीर सिंह उर्फ लवली मान ने अपने निवास स्थान पर पहुंचने पर हरियाणा स्टेट प्रेजीडेंट तेजपाल शर्मा, नैशनल लीगल एडवाइजर एडवोकेट जितेन्दर गोले, अम्बाला जिला प्रधान संदीप बग्गा, अम्बाला शहर उप प्रधान साहिल कौड़ा, शहजादपुर ब्लॉक प्रधान कमल कुमार गौंदी, वालंटियर सदस्य शुभम शर्मा का पहुंचने पर स्वागत किया। मीडिया से बातचीत के दौरान एंटी करप्शन एंड मीडिया इन्वेस्टिगेशन के हरियाणा स्टेट प्रेजीडेंट तेजपाल शर्मा ने बताया कि बलबीर सिंह जी के सामाजिक व धार्मिक कार्यों को देखते हुए उन्हे यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्होने कहा कि हमारी टीम‌ का उद्देश्य पुलिस विभाग, विजिलेंस विभाग व अन्य सभी सरकारी विभागों का सहयोग करना है। अपने क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने‌ के लिए कार्य करना है। तेजपाल शर्मा ने कहा कि हमारी टीम द्वारा हरियाणा के स्कुलों में लीगल अवेयर्नेंस कैंप लगाए जाऐंगे। प्रदेश में नशा न करने संबंधी जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।‌ समय समय पर मैडिकल चैकअप कैंप लगाऐ जाऐंगे। उन्होने कहा कि कोई न्याय से वंचित न रहे, हर घर तक न्याय पहुंचे उसके लिए DLSA के बारे लोगों को जागरुक किया जाएगा। हरियाणा सरकार की जन कल्याण की नीतियों अोर योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया जाएगा व प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस टीम में शामिल किया जाएगा। लवली मान‌ ने अपने कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि वह शुरु से समाजसेवा काम काम‌ करते अाऐं है अोर मावां ठंडिया छांवा के नाम से संस्था भी चला रहे है। उन्होने कहा कि उनके गाए हुए भजनों को मुख्यमंत्री नायब सैनी जी लॉंच कर चुके है व देश व प्रदेश में गायन कला में अपनी अनोखी पहचान बना चुके है। ‌बलबीर सिंह (लवली मान) ने टीम के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वह इस टीम को आगे ले जाने में अपना योगदान देंगे व जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसे बखूबी निभाऐंगे।