अज्ञात चोरों ने खेतों से उड़ाया ट्रांसफार्मर

समय की ताकत तरावड़ी, बीती रात अज्ञात चोरों ने गांव शामगढ़ में खेतों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर गांव शामगढ़ में सरोज सिंगला के खेतों में पहुंचे ओर यहां पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां से अज्ञात चोर 16 के.वी.ए. का ट्रांसफार्मर चोरी करके फरार हो गए। तरावड़ी थाना पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्त्ता किसान सरोज सिंगला की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तरावड़ी थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। अज्ञात चोरों को जल्दी ही पकड़ लिया जाऐगा।