भारतीय मजदूर संघ के बैनर के नीचे पिहोवा के अनुबंधित कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी

पिहोवा(विक्की) अनुबंधित विधूत कर्मचारी संघ हरियाणा पिहोवा के सभी कर्मचारियों ने Sdo आपरेशन पिहोवा के खिलाफ यशपाल सिंह की बदली को लेकर धरना तीसरे दिन धरना जारी रखा। धरने की अध्यक्षता प्रधान श्याम लाल जी व स्टेज का संचालन जितेन्द्र सिंह ने किया। इस पर प्रधान श्याम जी ने कहा है कि कल संगठन द्वारा मुख्यमंत्री की रैली के माध्यम से जो विरोध करने का निर्णय लिया गया था। कल sdo व xen के साथ हुई वार्ता के बाद संगठन ने मुख्यमंत्री की रैली में विरोध करने का निर्णय रद्द कर दिया है। Xen व sdo ने संगठन को वीरवार को मिटिग का समय दिया है।कल मिटिग के बाद ही संगठन आगे की रणनीति तय करेगा।आज इस धरने पर कैथल के साथी व जिला सचिव संजीव जी ने साथियों को जागरूक करने व साथियों में जोश भरने का कार्य किया।इस मौके पर सोनू, प्रदीप,मनीष, नितिश, जितेन्द्र,मनीष,मोहन, गुरजिंदर, संदीप, वंटी, बलवान, सुरेश,संजय, यशपाल, कश्मीर, श्याम, कश्मीर, विपिन आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।