लायंस क्लब की तरफ से बच्चों को शिक्षित करने के लिए दी जाएगी वित्तीय सहायता:सुधा

कुरुक्षेत्र, विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में लायंस क्लब की तरफ से राजकीय स्कूलों के बच्चों को नेचर फैलोशिप के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह वित्तीय सहायता ग्रेजुएशन तक दी जाएगी। विधायक सुभाष सुधा ने रविवार को डिवाइन सिटी में आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में लायंस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, लायंस क्लब के प्रधान अश्वनी अरोड़ा, अनंत बजाज, आशु बजाज, धीरज गुलाटी ने लायंस क्लब की तरफ से राजकीय स्कूलों के होनहार बच्चों को नेचर फैलोशिप सेरेमनी के तहत हर माह शिक्षा सहायता के लिए वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। विधायक ने लायंस क्लब के इस निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि लायंस क्लब द्वारा सरकारी स्कूलों के बच्चों को जिनमें आगे बढ़ने की काबिलियत है, उनको ग्रेजुएशन तक हर माह शिक्षा सहायता के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। इससे होनहार बच्चों को फायदा मिलेगा और वह बच्चे अपने लक्ष्य हासिल कर सकेंगे। इस मौके पर संदीप मरवाह, डा. जेपी केसरी, दीपक, बिजी सुरेंद्र ढींंगरा, मिंटू बिंद्रा, जितेंद्र सैनी, राकेश अरोड़ा, तरुण ढींगरा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।