हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं लगा बड़ा झटका, कम खपत करने वालों का खर्च बढ़ा

हरियाणा विद्युत नियामक आयोग ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुनाफे में होने के बावजूद बिजली की दर बढ़ा दी है। 150 यूनिट खर्च करने वाले उपभोक्ताओं से प्रति यूनिट 25 पैसे ज्यादा वसूले जाएंगे।
हरियाणा विद्युत नियामक आयोग ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुनाफे में होने के बावजूद बिजली की दर बढ़ा दी है। 150 यूनिट खर्च करने वाले बिजली उपभोक्ताओं से प्रति यूनिट 25 पैसे ज्यादा वसूले जाएंगे। जानकारों का कहना है कि बिजली निगम के इस कदम से बिजली की बचत करने वाले उपभोक्ता हतोत्साहित होंगे। उपभोक्ता इस बिजली बढ़ोतरी को गैर-जरूरी बता रहे हैं।अभी तक 150 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं से 2.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल का भुगतान करना होता था, लेकिन अब ऐसे उपभोक्ताओं को 2.75 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल का भुगतान करना होगा। जिले में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या एक लाख होने का अनुमान है, जबकि प्रदेश में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या 10 लाख है। बिजली उपभोक्ता पिछले काफी समय से बिजली खर्च को कम करने की मांग कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि देर-सवेर बिजली का खर्च घटेगा, लेकिन हरियाणा विद्युत नियामक आयोग की इस बढ़ोतरी से आम उपभोक्ता ज्यादा प्रभावित हुए हैं।