समय की ताकत
करनाल, आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 7 हरियाणा बटालियन एनसीसी करनाल के तत्वावधान में एवं कमांडिंग आफिसर कर्नल नरेश आर्य के मार्गदर्शन में कर्ण झील करनाल पर पुनीत सागर अभियान का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सेवन हरियाणा बटालियन एनसीसी करनाल के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नरेश आर्य मेजर अनीता जून, लेफ्टिनेंट देवी भूषण, मलखान सिंह एवं एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉक्टर केवल कृष्ण, सूबेदार मेजर सुखविंदर सिंह, एनसीसी कैडेट सहित पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नरेश आर्य ने कहा कि वर्तमान में प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हमें प्रयास करना चाहिए। प्रकृति देव स्वरूप है जो जीने के लिए जल अन्न देती है। ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेटों ने कर्ण झील के आसपास के परिसर की सफाई की। पुनीत सागर अभियान का लक्ष्य, स्थानीय लोगों और भावी पीढ़ी को तटों की सफाई की जरूरत के प्रति जागरूकता का संदेश देना है।” इस अभियान की शुरुआत एक दिसंबर को हुई थी। इस अवसर पर डॉक्टर केवल कृष्ण ने बताया कि इस अभियान में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल दयाल सिंह कॉलोनी, गुरु नानक खालसा कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, राजकीय कन्या महाविद्यालय, प्रताप पब्लिक स्कूल व आईटीआई करनाल के एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। डॉ देवी भूषण ने सभी को स्वच्छता के ऊपर शपथ दिलवाई। इस अवसर पर सूबेदार रविंद्र कुमार, सूबेदार संग्राम सिंह, हवलदार विलियम नवजोत सिंह, बीएचएम वीरेंद्र सिंह, हवलदार सुशील कुमार एवं केयरटेकर ऋचा शर्मा, अनुज सेठी व 125 एनसीसी कैडेट ने भाग लिया।