महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर पाकिस्तान गुरुद्वारों में जाने के लिए श्रद्धालु 15 अप्रैल तक करें आवेदन

समय की ताकत कुरुक्षेत्र, उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि ऐसे श्रद्धालु व जत्थे जो कि महाराजा रणजीत सिंह की पुण्य तिथि पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन करने के लिए जाना चाहते है, वे श्रद्धालु व जत्थे इसके लिए जिला स्तर पर अपना पंजीकरण करवा सकते है। उन्होंने कहा कि गृह विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिला के ऐसे श्रद्घालुओं, यात्रियों व जत्थों से आवेदन आमंत्रित किए गए है, जो कि महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जून-2022 में जाना चाहते है। ऐसे श्रद्धालु व जत्थे गृह विभाग द्वारा जारी प्रोफार्मा में अपने आवेदन 15 अप्रैल 2022 तक उपायुक्त कार्यालय में जमा करवा सकते है।