
कुरुक्षेत्, (संजीव बंसल/समय की ताकत) जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने किया बैंक से लोन लेकर धोखाधडी से मकान बेचने के आरोप में एक को गिरफ्तार । जिला कुरुक्षेत्र के थाना शाहबाद पुलिस ने बैंक से लोन लेकर धोखाधडी से मकान बेचने के आरोप में जगदीश चावला पुत्र आज्ञा राम वासी सुभाष नगर शाहबाद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री कर्ण गोयल ने दी ।
जानकारी देते हुए श्री कर्ण गोयल ने बताया कि दिनांक 06 अक्तूबर 2021 को हाउसिंग बोर्ड कालोनी शाहाबाद निवासी एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उसको व उसके पति को राजेश चावला व सीमा रानी ने बताया था कि हाउसिंग बोर्ड कालोनी शाहाबाद में जगदीश चावला के नाम पर एक मकान है। वह उस मकान को बेचना चाहता है। उसके पति ने राजेश चावला को एक लाख रुपये नकदी मकान के ब्याना के तौर पर दे दिये थे। उन्होंने उसके पति के साथ मकान को बेचने का इकरार किया था। उन्होंने जगदीश चावला पुत्र आज्ञा राम को 15,05,000/-रूपये दे दिये थे और 1,20,000/-रूपये बकाया रह गये थे। उन्होंने उसके मकान की रजिस्ट्री नहीं करवाई । जब भी वह मकान की रजिस्ट्री करवाने की बात करती है तो वह टाल मटोल करते हैं। वह उसके मकान को हडपना चाहते हैं। उसको बाद में पता चला कि उन्होंने उस मकान पर बैंक से लोन भी लिया हुआ था। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच थाना शाहबाद के अन्तर्गत चौंकी हुड्डा शाहबाद में भेजी गई ।
दिनांक 09 फरवरी 2022 को थाना शाहबाद के अन्तर्गत चौंकी हुड्डा शाहबाद के सहायक उप निरीक्षक सुभाष चन्द, सिपाही गुरमेल व एसपीओ बलकार सिंह की टीम ने मामले में जांच करते हुए आरोपी जगदीश चावला पुत्र आज्ञा राम वासी सुभाष नगर शाहबाद को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया ।