किसान हितैषी थे राजमल बाखली:बीरेंद्र सिंह
पिहोवा, (संजीव बंसल/समय की ताकत) भाजपा नेता राजेन्द्र बाखली के पिता किसान नेता चौधरी राजमल सिंह बाखली के निधन पर हरियाणा खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने गांव बाखली पहुंचकर गहरा शोक प्रकट किया व उनके पुत्र राजेन्द्र बाखली को सांत्वना प्रकट की। खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि राजमल बाखली ने निस्वार्थ भाव से लोगों के लिए कार्य किया। मैं जब भी उनसे मिलने आता तो बहुत कुछ सीखने को मिलता था। परिवार उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि राजमल बाखली मेरे राजनीतिक जीवन में बहुत लंबे से साथी थे और उन्होंने हर संघर्ष में मेरा डटकर साथ दिया। राजमल बाखली ने किसानों वर्ग व जरूरतमंद लोगों की भलाई के लिए हमेशा कार्य किया। उन्होंने कई यादों को सांझा कर राजमल बाखली को याद किया। इसके साथ-साथ पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सैनी, इनेलो नेता प्रोफेसर रणधीर सिंह, लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह, मोहित शर्मा एडवोकेट, गुरप्रीत कंबोज, तरणदीप सिंह वड़ैच, रामकिशन दुआ, दीपक अत्री, युधिष्ठिर बहल, गीता डावर, जगत सिंह चंडीगढ़, जयसिंह पाल, साहिब सिंह बाजवा, गुरमेहर सिंह, राकेश पुरोहित, साधु सिंह सैनी, संतोष सुरमी, राजेश चहल, तिलकराज शर्मा, नवीन गर्ग, कृष्ण ग्रोवर सहित अनेक लोगों ने गांव बाखली पहुंचकर चौ.राजमल सिंह के अंतिम कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।