धोखाधडी से प्लाट की रजिस्ट्री अपने नाम पर करवाने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

समय की ताकत/संजीव बंसल कुरुक्षेत्र, जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने धोखाधडी से प्लाट की रजिस्ट्री अपने नाम पर करवाने के मामले में शामिल चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार । स्पैशल डिटेक्टिव यूनिट ने धोखाधडी से प्लाट की रजिस्ट्री अपने नाम पर करवाने के मामले में शामिल आरोपी जय सिंह पुत्र मामचन्द वासी सैक्टर-3 कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री कर्ण गोयल ने दी । जानकारी देते हुए श्री कर्ण गोयल ने बताया कि दिनांक 27 दिसम्बर 2021 को प्रवेश रानी वासी निसिंग जिला करनाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने एक प्लाट सैक्टर-3 कुरुक्षेत्र में खरीद था। उसने वर्ष 2010 में ही उस प्लाट का 25 प्रतिशत हिस्से का निर्माण कर लिया था। उस मकान का बिजली, पानी व सिवरेज आदि का कनेक्शन उसके नाम पर ही है । उसने उस मकान को खुराना इन्जिनियरिंग वर्क्स प्राईवेट लिमिटेड, नई दिल्ली को किराये पर दे दिया था। वह लगातार किराये की अदायगी कर रहा था लेकिन माह दिसम्बर 2021 का किराये देने से उसने मना कर दिया । जब उसने उससे बात कि तो वह कहना लगा कि आपने तो इस मकान को नीनू रानी को बेच दिया है और अब वह भी उसके उपर किराये देने के लिए दबाव बना रही है। उसने व उसके पति ने इस बारे में एचएसवीपी कार्यालय कुरुक्षेत्र से पूछताछ की तो उसको पता चला कि उसके मकान की नीनू रानी के नाम पर ट्रांसफर हो गई है। उसको पता चला कि उस महिला ने फर्जी कागजातों को आधार पर धोखाधडी से उसके मकान की रजिस्ट्री अपने नाम पर करवाई है। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेर में मामला दर्ज करके जांच स्पैशल डिटेक्टिव यूनिट के सहायक उप निरीक्षक शमशेर सिंह को सौंपी गई । दिनांक 11 जनवरी 2022 को स्पैशल डिटेक्टिव यूनिट के सहायक उप निरीक्षक शमशेर सिंह की टीम ने मामले में जांच करते हुए करनाल वासी एक महिला को गिरफ्तार कर लिया था । आरोपिया को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 05 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था । दिनांक 13 जनवरी 2022 को सहायक उप निरीक्षक शमशेर सिंह की टीम ने आरोपिया की पहचान पर अंकित पुत्र ईशम सिंह वासी पोपडा थाना असन्ध जिला करनाल व दिलशाद पुत्र सकिल वासी सिघडा थाना निसिंग हाल किरायेदार काछवा रोड करनाल को गिरफ्तार कर लिया था। दिनांक 16 जनवरी 2022 को स्पैशल डिटेक्टिव यूनिट के सहायक उप निरीक्षक शमशेर सिंह, उप निरीक्षर सतीश कुमार, महेन्द्र सिंह व हवलदार कश्मीर सिंह की टीम ने मामले में शामिल चौथे आरोपी जय सिंह पुत्र मामचन्द वासी सैक्टर-3 कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया । जांच जारी है।