रवि गोयल/समय की ताकत
कैथल, उपायुक्त प्रदीप दहिया के निर्देशानुसार उपमंडल कलायत में तहसीलदार कुलवंत सिंह द्वारा रात्रि के समय कलायत शहर में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। ठंड को ध्यान में रखते हुए जिला रैडक्रॉस सोसायटी द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए जाते हैं, जिससे गरीब, असहाय, एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की जान ठंड के प्रकोप से बचाई जा सके। शहर में रोजाना ऐसे जरूरतमंदों की निगरानी की जाती है और उन्हें कंबल वितरित किए जाते हैं।