समय की ताकत
सिरसा। रानिया रोड निवासी राकेश कटारिया वी आशु कटारिया की बेटी खुशी कटारिया ने ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया उसने ये रिकॉर्ड 300साल का कैलेंडर याद करके बनाया खुशी के पिता राकेश कटारिया ने बताया कि खुशी बीते कुछ दिनों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रही थी जिसमे की उसकी मदद कर रहे माइंड ट्रेनर राकेश फुटेला कर रहे थे लगभग 3 महीनो की मेहनत के बाद सबकी मेहनत रंग लाई और दिल्ली पब्लिक स्कूल में खुशी ने रिकॉर्ड बुक की तरफ से आए ओएमजी बुक के फाउंडर डॉक्टर दिनेश गुप्ता के सामने उनके द्वारा दी गई कैलेंडर की तारीखों के उत्तर देकर रिकॉर्ड बनाया ।
खुशी के पिता बताते है खुशी बचपन से ही बड़ी आज्ञाकारी और होशियार लड़की है और हर वर्ष अपनी कक्षा ने प्रथम आती है
माइंड ट्रेनर राकेश फुटेला ने बताया की खुशी कटारिया जैसे बच्चे ही आगे चलकरपूरे विश्व भर में सिरसा का नाम रोशन करते है। खुशी 300 वर्षो के किसी भी तारीख को क्या दिन था या होगा का प्रश्नों के उत्तर पलक झपकते ही दे देती है।खुशी के ट्रेनर राकेश फुटेला ने बताया की खुशी बहुत ही काबिल बेटी है क्योंकि अन्य छात्रों के अलावा वह बहुत ही मेहनत लगन के साथ काम करने वाली छात्रा है तो उसकी इस प्रतिभा को उन्होंने निखार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की सलाह दी और उसके कुछ महीनों की मेहनत से ही आज खुशी का रिकॉर्ड बना चुका है। गौरतलब है कि खुशी ए वी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा है। खुशी की इस उपलब्िध पर अध्यापकों ने माता पिता ,रिश्तेदार और ट्रेनर ने उसकी बधाई दी