कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन, बैड, वेंटिलेटर व दवाइयों का होना चाहिए पूरा इंतजाम, 50 से अधिक बैड वाले निजी अस्पताल सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ऑक्सीजन प्लांट लगवाना करे सुनिश्चित
समय की ताकत/संजीव बंसल
कुरुक्षेत्र 17 जनवरी, उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के चलते सरकारी व निजी कोविड अस्पताल में बैड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर व दवाइयों की उपलब्धता की प्रतिदिन की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के साथ सांझा करे ताकि मरीजों की संख्या में वृद्धि होने पर स्थिति को संभाला जा सके।
उपायुक्त मुकुल कुमार सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में सरकारी व निजी अस्पताल के प्रबंधकों व चिकित्सकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आमजन से अपील की वे कोरोना को लेकर लापरवाही न बरते और ना ही ओमिक्रोन वेरिएंट को हल्के में ले। कोविड से बचने के लिए मास्क का प्रयोग अवश्य करे और सुरक्षा चक्र के लिए जरुरी वैक्सीन लगवाना अवश्य सुनिश्चित करे। उपायुक्त ने कोविड अस्पतालों में मौजूद सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली और आईसीयू बेड, नॉन आईसीयू बैड, शिशु वार्ड, ऑक्सीजन की उपलब्धता तथा दवाईयों के स्टॉक को लेकर अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा। उन्होंने निजी अस्पताल के संचालकों को यह भी निर्देश दिए कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 50 बैड से अधिक वाले अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाना आवश्यक है। इस संबंध में सभी अस्पताल जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को अपनी रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड-19 से सम्बन्धित टीकाकरण करे और लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित भी करे। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है और समय-समय पर सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों और एसओपी की पालना कर स्वयं व अपने परिवार को इस महामारी के प्रकोप से बचाना है। आमजन सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाएं, मुंह पर मास्क पहन कर रखें और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें ताकि इस वायरस के संक्रमण से बचा जा सके। इस मौके पर नगर परिषद के सीईओ सतबीर सिंह कुंडू, एसडीएम सोनू राम, एसडीएम अनुभव मेहता, एसडीएम कपिल शर्मा, नगराधीश चंद्रकांत कटारिया, अंडर ट्रेनिंग आईएएस अधिकारी जया शारदा, सीएमओ डा. सुखबीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।