धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

समय की ताक़त/रवि गोयल
कैथल, डा.भीम राव अंबेडकर सेवा समिती (रजि.) चंदाना कैथल द्वारा भारत का 73 वां गणतंत्र दिवस डा.भीम राव अंबेडकर भवन  में बड़ी धूम धाम से मनाया गया इस उपलक्ष्य पर ध्वजारोहण समाज  के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति श्री दारा राम द्वारा किया गया और ग्रामवासियों द्वारा भारत के संविधान की प्रस्तावना की सपथ लेते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों को याद किया गया इस अवसर पर कमेटी के सभी सदस्य गणमान्य व्यक्ति बच्चे और ग्रामवासी उपस्थित रहे