प्रकृति को प्रकृति से जोड़ता है सूर्य नमस्कार : कामदेव झा

सूर्य विश्व के समस्त जीवों का आराध्य, सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय करें सूर्य नमस्कार, डीएवी कॉलेज पिहोवा प्रिंसिपल, स्टाफ व छात्र छात्राओं ने करवाया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
पिहोवा 17 जनवरी (समय की ताकत/संजीव बंसल) डीएवी महाविद्यालय पिहोवा के प्रधानाचार्य कामदेव झा द्वारा 75 करोड़ सूर्य नमस्कार की मुहिम से जुड़ते हुए कहा सूर्य नमस्कार प्रकृति को प्रकृति से जोड़ता है, सूर्य विश्व के समस्त जीवों का आराध्य है, जिस प्रकार से सूर्य हमे ऊर्जा प्रदान करता है उसी प्रकार सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय अगर हम सूर्य नमस्कार योगासन के 12 अभ्यास नियमित रूप से करते है तो सूर्य की किरणों से हमारे शरीर की त्वचा से संबंधित सभी रोगों का उपचार स्वयं हो जाता है। उन्होंने खुद को इस मुहिम से जुड़ते हुए डीएवी महाविद्यालय पिहोवा के 1378 छात्र, छात्राओं व स्टाफ का सूर्य नमस्कार के लिए पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी बलविंदर सिंह की उपस्थिति में पंजीकरण करवाया। पतंजलि योगपीठ सोशल मीडिया राज्य सह प्रभारी हरियाणा महिन्द्र सिंह ने कहा स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में अमृत महोत्सव के तहत 75 करोड़ सूर्य नमस्कार की मुहिम से जुड़ते हुए आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा के 603, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा 652 छात्र, छात्राओं, स्कूल स्टाफ ने स्वेच्छा से आज अपना 75 सूर्य नमस्कार.कॉम पर जाकर अपना संस्थागत रजिस्ट्रेशन करवाया।