लापरवाही बरतने के चलते पूंडरी के दो ग्राम सचिवों को डीसी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
January 22, 2022
रवि गोयल/समय की ताकत
कैथल,उपायुक्त प्रदीप दहिया ने पूंडरी खंड के ग्राम सचिव देवेंद्र सिंह व विक्रांत को कोविड-19 टीकाकरण में लगाई गई डयूटी में लापरवाही बरतने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उल्लेखनीय है कि गत 3 जनवरी को कोविड-19 बारे बैठक का आयोजन था, जिसमें दोनों ग्राम सचिव उपस्थित नही हुए और न ही खंड कार्यालय में कोई अवकाश प्रस्तुत किया था और ना ही संंबंधित बीडीपीओ के संज्ञान में लाया गया। इसके अतिरिक्त कोविड-19 टीकाकरण अभियान, स्वामित्व आदि योजनाओं में भी कोई रूचि नही दिखाई गई। संबंधित ग्राम सचिवों को आगामी 7 दिनों के अंदर-अंदर प्रति उत्तर देने के लिए कहा गया है। ऐसा नही करने की सूरत में संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।