एडीजीपी श्रीकांत जाधव के दिशानिर्देशों से 600 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को जर्सियां की वितरित

हरियाणा पुलिस रोटी बैंक के अंतर्गत भोजन और वस्त्र का वितरण 16 मई 2018 से किया जा रहा समय की ताकत
कुरुक्षेत्र. हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब के दिशानिर्देशों, मार्गदर्शन, प्रेरणा और नेतृत्व में रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र 16 मई 2018 से नियमित जरूरतमंद बच्चों, दिव्यांग, निराश्रितों को भोजन उनके घर तक पहुंचा रही है. पिछले वर्षों की भांति शरद ऋतू में झुग्गी झोपड़ी और ईंट भट्ठे पर काम करने वाले जरूरतमंद बच्चों को गर्म वस्त्र भी वितरित किए गए. आज रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा इस माह में तीसरी बार जरूरतमंद बच्चों को जर्सियां, जैकेट आदि का वितरण किया गया. रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो हरियाणा के उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा, महासचिव कर्म चंद, सचिव पंकज ठकराल और कोषाध्यक्ष एवं अंकेक्षक नरेश सैनी ने किरमच सड़क पर स्थित ईंट भट्ठे के जरूरतमंद बच्चों को जर्सियां आदि वितरित की. उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव साहब के मार्गदर्शन और दिशानिर्देशों से ही प्रतिदिन जरूरतमंद बच्चों को भोजन वितरित किया जाता है. कोषाध्यक्ष एवं अंकेक्षक नरेश सैनी ने कहा कि वे रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र से पिछले लम्बे समय से जुड़े हुए हैं और यह बहुत ही सराहनीय कार्य है. महासचिव कर्म चंद ने कहा कि वे प्रतिदिन छोटे छोटे बच्चों को जब भोजन परोसते हैं तो अधिकतर बच्चों के पास पैरों में चप्पल भी नहीं होती. सचिव पंकज ठकराल ने कहा कि रोटी बैंक के कार्यों से प्रभावित होकर वे रोटी बैंक के प्रारंभिक समय से ही जुड़ गए थे.