अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत पशुपालन विभाग द्वारा लाभ देना हुआ शुरू, 6 लाभार्थियों को 9 लाख 60 हजार रुपये का बैंक द्वारा किया गया ऋण प्रदान

रवि गोयल/समय की ताकत कैथल, उपायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना एक महत्वकांक्षी योजना है, जिसके तहत एक लाख से कम आय वाले परिवारों का उत्थान करके आय को बढ़ाना है। इसी के मद्देनजर जिला में गत माह अंत्योदय ग्राम उत्थान मेलों का आयोजन किया गया था, जिसमें चयनित परिवारों के सदस्यों को बुलाया गया था। मेलों में लाभार्थियों की काउंसलिंग करके क्षमता और रूचि अनुसार लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया की गई थी। पशुपालन विभाग द्वारा अंत्योदय परिवार के लाभार्थियों को लाभ देना शुरू कर दिया है। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. देवेंद्र ढुल ने बताया कि अभी तक विभिन्न बैंकों में 2006 परिवारों को विभिन्न स्कीमों जैसे कि दो दुधारू पशु, जिसकी राशि 1 लाख 60 हजार रुपये, जिसमें अनुसूचित जाति हेतू 50 प्रतिशत एवं अन्य के लिए 25 प्रतिशत अनुदान राशि, भेड़ / बकरी पालन 98 हजार रुपये, जिसमें 90 प्रतिशत अनुदान राशि अनुसूचित जाति एवं 25 प्रतिशत अन्य सुअर पालन हेतू 98 हजार रुपये ऋण एवं 50 प्रतिशत अनुदान राशि के लिए विभिन्न बैंकों को भेजे गए, जिस पर लगभग 32 करोड़ रुपये का ऋण दिया जाएगा और अनुमानित 14 करोड़ रुपये की अनुदान स्वरूप राशि दी जाएगी। आगे भी लगभग 2 हजार परिवारों को इस मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत पशुपालन विभाग द्वारा परिवारों को लाभान्वित करने की योजना है। विभाग द्वारा 579 परिवारों के पशु किसान क्रेडिट कार्ड अति कम ब्याज दर 7 प्रतिशत वार्षिक जोकि सही लेन देने वालों के लिए 4 प्रतिशत वार्षिक पर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 6 लाभार्थियों को 9 लाख 60 हजार रुपये बैंकों द्वारा ऋण प्रदान किया गया है, जिनमें गांव पाड़ला निवासी विनोद, राजकली, सांघन निवासी संजय, कसान निवासी राजेश, हरसौला निवासी करपाल, हरसौला निवासी मंगल सिंह शामिल हैं।