अब जिला में अब तक 15 लाख 6 हजार 837 व्यक्तियों का हुआ टीकाकरण, सभी व्यक्ति करवाएं टीकाकरण : डीसी प्रदीप दहिया

रवि गोयल/समय की ताकत कैथल, डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 145 केस सामने आए है, जबकि 55 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है। अब जिला में कोरोना संक्रमण के 866 केस एक्टिव है, जिनमें से 802 को हॉम आईसोलेशन में रखा गया है, 27 मरीजों का ईलाज नागरिक अस्पताल कैथल, 5 मरीज का इलाज शाह अस्पताल, पीजीआई चंडीगढ़ में 17 मरीजों, सिग्नस अस्पताल में 4, जीएमसी चंडीगढ़ में 1, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में 10 मरीजों का ईलाज चल रहा है। आम जन कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की हिदायतों की निरंतर पालना करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 12 हजार 510 कोरोना के मरीजों में से 11 हजार 293 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 90.2 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.2 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.8 प्रतिशत है। होम आईसोलेशन में रह रहे कुल 10671 व्यक्तियों में से 9869 ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को 4816 व्यक्तियों का हुआ टीकाकरण डीसी प्रदीप दहिया ने बताया जिला में सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। उपायुक्त ने जिला वासियों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे स्वयं व अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि जिले मेेंं अब तक 15 लाख 6 हजार 837 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 8 लाख 73 हजार 21 व्यक्तियों को पहली डोज, 6 लाख 31 हजार 243 व्यक्तियों को दूसरी डोज तथा 2573 को बुस्टर डोज दी जा चुकी है, जिनमें 14 हजार 988 हैल्थ केयर वर्कर्स, 11 हजार 707 फ्रंट लाईन वर्कर्स, 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 41131, 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 9 लाख 9 हजार 926 व्यक्ति तथा 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 96 हजार 510, 60 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 2 लाख 32 हजार 575 व्यक्ति शामिल हैं। शुक्रवार को 4816 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 71 हैल्थ केयर वर्कर्स, 6 फ्रंट लाईन वर्कर्स, 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 245, 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 3117 व्यक्ति तथा 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 771, 60 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 606 व्यक्ति शामिल हैं।