Inr Royal city करनाल के रहने वाले यह पानी पीते है?

करनाल से संजीव बंसल की रिपोर्ट
आज INR Royal city के रेजिडेंट की एक मीटिंग में  INR Royal city, इंद्री रोड, karnal मे आ रही समस्याओं पर विचार किया ! प्रमोटर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे है इस पर चर्चा हुई, यह भी निश्चित किया की यदि शनिवार तक प्रमोटर ग्राउंड स्तर पर कार्य शुरू करते है तो ठीक अन्यथा  सभी रेसिडेंट्स inr Royal city के ऑफिस के आगे एक दिन का सांकेतिक धरना देंगे और टाउनशिप में कम्पनी के किसी भी कर्मचारी की एंट्री नहीं होने देंगे व ना ही कोई काम करने देंगे सभी की राय थी कि इसके बारे में प्रमोटर को नोटिस दिया जाएगा और शनिवार तक का समय दिया जाएगा काम करने का नहीं तो एक दिन का सांकेतिक धरना। फिर भी नहीं माने तो फिर एक दिन का सांकेतिक धरना Inr के अल्फा इंटरनेशनल वाले ऑफिस के आगे दिया जाएगा, सभी रेजिडेंट्स का कहना है की प्रामोटर मण्टीनेंस के नाम पर झूठ बोल कर लोगो से पैसा इक्कठा कर चुके है अब संस्याओ को दूर करने की बजाए टाउनशिप के लोगो मे फूट डालने का कार्य कर रहे है पूरी टाउनशिप बेच कर भी अपने आप को टाउनशिप का मालिक बताते है जबकि यह प्रमोटर है जमीन का मालिकाना हक अल्फा इंटरनेशनल के पास है या Inr के रेजिडेंट्स के पास

समस्याएं...... 

1. पानी मे गंदगी आने की

2. सीवर लाइन की ब्लॉकेज

3. स्ट्रीट लाइट्स का खराब होना

4. सड़कों का खस्ता हालत में होना

5. पानी के स्टोरेज टैंक की एक बार भी सफाई नहीं करवाना

6. कंपनी का मलबा इधर उधर बिखरा रहना ।

7. बाउंडरी वाल न बनवाना

8. पार्क और कॉमन जगह पर बेंचेज़ न लगवाना

9. कंपनी के सामान की एक्स्ट्रा हैवी लोडेड गाड़ी अंदर आना लेकिन रेसिडेंट्स के सामान की गाड़ी को रोकना

10. गार्ड्स और स्टाफ का कॉमन काम की तरफ न ध्यान देना और कंपनी के स्टोर और उसके चढ़ने उतरने वाले समान पर ही ध्यान देना

11. मकानों के सीवर का कनेक्शन रेनवाटर लाइन में होना इसका उल्टा भी होना यानी कि रेनवाटर का कनेक्शन सीवर लाइन में होना

12. अंडर कंस्ट्रक्शन मकान मालिकों से 15000 रुपये के लिए जबरदस्ती दबाव बनाना

13. बिजली की तारों का अवैध कॉलोनी की तरह गलियों में लटकना

14. रेनवाटर की लाइन का ब्लॉक होना

15. कैमरो के नाम पर धोखा जैसे गेट के पास दो कैमरे लगे है लेकिन वह कभी चले होंगे पता नही।

अन्य बहुत सी संस्याओ पर विचार किया गया