समय की ताकत / संजीव बंसल
कुरुक्षेत्र, नेहरु युवा केन्द्र कुरुक्षेत्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गांव सिरसमा के पंचयात घर में विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। कार्यकम की अध्यक्षता कर रही नेहरु युवा युवा केन्द्र कुरुक्षेत्र की लेखा एवं कार्यक्रम सुपरवाइजर कांता देवी ने ग्रामीण युवाओ को संबोधित करते हुए बताया की विश्व एड्स दिवस प्रत्येक वर्ष 1 दिसंबर को होता है। यह दुनिया भर के लोगों के लिए एचआईवी के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने, एचआईवी के साथ रहने वाले लोगों के लिए समर्थन देने के साथ साथ युवाओं को एड्स के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि एड्स जैसी गंभीर बीमारी केवल हमारे देश में नहीं बल्कि पूरे विश्व में फैली है इससे बचने का एक ही तरीका है और वह है सावधानी एड्स साथ में रहने, खाने-पीने, काम करने, सोने से नहीं फैलता है। इसलिए हमें एड्स ग्रस्त व्यक्ति के साथ कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है, सावधानी ही पर्याप्त इलाज है। एड्स से पीडि़त व्यक्ति को समाज ही नहीं बल्कि परिवार भी तिरस्कृत कर देता है इसलिए ऐसे रोगी अपनी बीमारी को भी सभी से छुपा कर रखते है। अनजाने में अन्य लोग उनके संपर्क में आने से इस रोग से ग्रस्त हो जाते है। यह रोग रक्त के आदान-प्रदान से असुरक्षित यौन संबंध से या एड्स पीडि़त व्यक्ति द्वारा प्रयोग की गई सुई के इस्तेमाल से फैलता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरु युवा केंद्र कुरुक्षेत्र के एमटीएस अमित शर्मा, गुरजीत कौर, मनप्रीत,सुखचैन आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।