समय की ताकत / संजीव बंसल
कुरुक्षेत्, जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने बन्द मकान से नकदी व जेवरात चोरी करने के आरोप में किया दो को गिरफ्तार। अपराध अन्वेषण शाखा-1 ने बन्द मकान से नकदी व जेवरात चोरी करने के आरोप में राहुल पुत्र रघबीर सिंह वासी केन्द्रवास कालोनी अमीन जिला कुरुक्षेत्र व राजबीर उर्फ रवि उर्फ दुल्ली पुत्र रणधीर सिंह वासी धुराला जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र डॉ अंशु सिंगला ने दी ।
जानकारी देते हुए डॉ सिंगला ने बताया कि दिनांक 23 नवम्बर 2021 को विनोद कुमार पुत्र मदन लाल वासी सैक्टर 7 कुरुक्षेत्र ने थाना शहर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह दिनांक 17 नवम्बर 2021 को अपनी पत्नी के इलाज के लिए लुधियाना गया था। वह अपने मकान को ताला लगाकर गया था। उसने अपनी पत्नी को लुधियाना एक हस्पताल में दाखिल करवा दिया था। दिनांक 23 नवम्बर 2021 को उसके भाई प्रवीन कुमार ने उसके पास काल करके सूचना दी कि आपके घर के ताले टूटे हैं व सामान बिखरा पडा है। सूचना मिलते ही वह अपने घर आया तो उसने देखा कि उसके मकान का ताला टूटा पडा था और सारा सामान बिखरा पडा था। उसके कमरे में रखे करीब 2 लाख 35 हजार रुपये नकद, एक जोडी बाली, एक जोडी टोपस, एक अंगुठी, एक छोटी सोने की चैन व एक्टिवा न. HR07Z-7798 को भी कोई नामपता नामालूम चोर चोरी करके ले गया था। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक सुरजीत सिंह को सौंपी गई।
दिनांक 27 नवम्बर 2021 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 के प्रभारी निरीक्षक उप निरीक्षक मलकीत सिंह के मार्ग निर्देश में हवलदार नवदीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक सतनाम, हवलदार लखन सिंह, प्रवीन कुमार, कर्मबीर सिंह, प्रदीप कुमार व एसपीओ गुरदेव की टीम ने मामले में गहनता से जांच करते हुए चोरी करने के आरोप में राहुल पुत्र रघबीर सिंह वासी केन्द्रवास कालोनी अमीन जिला कुरुक्षेत्र व राजबीर उर्फ रवि उर्फ दुल्ली पुत्र रणधीर सिंह वासी धुराला जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया । आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 03 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया । आरोपियों के कब्जे से 11 हजार रुपये नकदी व चोरी की गई एक्टिवा बरामद कर ली ।
दिनांक 01 दिसम्बर 2021 को आरोपी राहुल पुत्र रघबीर सिंह वासी केन्द्रवास कालोनी अमीन जिला कुरुक्षेत्र व राजबीर उर्फ रवि उर्फ दुल्ली पुत्र रणधीर सिंह वासी धुराला जिला कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।