होटल मालिक से फोन पर 20 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार

समय की ताकत / संजीव बंसल कुरुक्षेत्र, जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने होटल मालिक से फोन पर 20 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में एक गिरफ्तार । एसआईटी टीम ने होटल मालिक से फोन पर 20 लाख की फिरौती मांगने के आरोपी मास्टरमांईड अंकुश पुत्र राजकुमार वासी कमालपुर जिला करनाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । यह जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री कर्ण गोयल ने दी । जानकारी देते हुए श्री कर्ण गोयल ने बताया कि दिनांक 18 नवम्बर 2021 को जोगिन्द्र सिंह पुत्र गुरनाम सिंह वासी चकजगतियां, लुखी थाना झांसा ने थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका काठी किंग के नाम से अमीन रोड पर होटल है । दिनांक 17 नवम्बर 2021 को शाम के समय उसके पास 351920194122 से किसी अज्ञात व्यक्ति ने व्टसएप्प पर काल करके 20 लाख रुपये फिरौती मांगी व पैसे न देने की सूरत में उसको व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी । जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी । जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक इलम सिंह को सौंपी गई । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र ने मामले में उप पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया । दिनांक 29 नवम्बर 2021 को उप पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक मलकीत सिंह, एसआईटी टीम के सहायक उप निरीक्षक सतनाम सिंह, सुधीर कुमार, हवलदार शमशेर सिंह, लखन सिंह, इन्द्रजीत सिंह व गाडी चालक हवलदार विक्रम सिंह ने मामले के मास्टरमांईड अंकुश पुत्र राजकुमार वासी कमालपुर जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 02 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया । दिनांक 01 दिसम्बर 2021 को आरोपी अंकुश पुत्र राजकुमार वासी कमालपुर जिला करनाल को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।