समय की ताकत /संजीव बंसल
पिहोवा, आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों तक लाभ पहुंचाने के लिए खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री संदीप सिंह की तरफ से आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। गांव टीकरी स्थित निवास पर खेल मंत्री संदीप सिंह के बड़े भाई लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह ने इन चैकों को पात्र लोगों तक पहुंचाया। लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि जरूरतमंद की मदद करना सबसे नेक काम है। आर्थिक समस्या के चलते जरूरतमंद परिवारों की शिक्षा, चिकित्सा यहां तक कि रोजी रोटी कमाने में भी समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह का यह एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म ग्रंथों में जरूरतमंदों की सेवा को परमात्मा की सच्ची भक्ति कहा गया है। बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि खेल मंत्री ने स्वैच्छिक कोष से इन लोगों की लगभग 5 लाख 25 हजार की मदद की है। करीब 25 लोगों को खेल मंत्री संदीप सिंह की तरफ से यह मदद पहुंचाई गई।