पशुपालन विभाग कुरुक्षेत्र से सेवानिवृत होने पर डा. शमशेर सिंह को किया सम्मानित

समय की ताकत /संजीव बंसल कुरुक्षेत्र, पशुपालन विभाग में कार्यरत वीएलडीए डा. शमशेर सिंह को सेवानिवृत होने पर विभाग की तरफ से विदाई समारोह का आयोजन करके सम्मानित किया गया। इस विदाई समारोह में बोलते हुए जिला सचिव अशोक कुमार ने कहा कि कोरोना नियमों की पालना करते हुए विदाई समारोह का आयोजन करके इस अधिकारी को सम्मानित किया गया है और उनके बेहतर भविष्य की कामना की गई। उन्होंने कहा कि इस अधिकारी ने विभाग में रहकर बेहतरीन कार्य किया। उनके विभाग में 35 वर्ष के कार्यकाल को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके सेवा निवृत होने से विभाग को उनकी कमी खलेगी। कनाडा से आए उनके पुत्र व पुत्रवधु ने भी विभाग द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन करने पर आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत बीएलईओ बिहारी लाल व सेवानिवृत बीएचईओ डा. दयाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर प्रोफेसर मनीष कुमार, विकास सिद्घू, सुशील कुमार, सलाहकार कर्मबीर सिंह, संगठन सचिव सुबे सिंह, रत्न सिंह, रमेश कुमार, रामभज, इंद्र सिंह, प्रेम सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।