समय की ताकत /संजीव बंसल
कुरुक्षेत्र, भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि आगामी 15 दिसंबर को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर पूरे देश में नशामुक्त समाज बनाने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में करीब 4 लाख लोग एक साथ नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के तहत नशा ना करने का संकल्प लेंगे।
राज्यमंत्री मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज आंदोलन कौशल का के तहत पूरे देश की नई पीढ़ी को जो नशा नहीं करते है या नए युवा जो नशे की तरफ आकर्षित हो सकते है, उनको नशे से बचाने के लिए नशा मुक्त रहने का संकल्प पूरे देश में राष्ट्रव्यापी आंदोलन का रुप ले चुका है। हरियाणा प्रदेश को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए प्रदेश के कई लाख लोग नशा ना करने का संकल्प ले चुके है। इसकी शुरुआत कुरुक्षेत्र से गत्त 21 मार्च 2021 को हुई थी। उन्होंने कहा कि आगामी 21 दिसंबर को बिहार प्रदेश के राजधानी पटना ने करीब 20 हजार छात्र-छात्राएं गांधी मैदान में अपनी जिंदगी में नशा ना करने का संकल्प लेंगे। उन्होंने अपील की आगामी 15 दिसंबर को हरियाणा के प्रत्येक स्कूल व सरकारी कार्यालयों में सकंल्प लेकर हरियाणा को नशा मुक्त प्रदेश बनाए।
उन्होंने अपने अनुभवों को सांझा करते हुए कहा कि नशा कभी नहीं करना चाहिए, नशे को रोकना चाहिए तभी नशा मुक्त भारत बनेगा। आगामी 15 अगस्त 2021 को देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने जा रहे है, तब तक करीब 75 लाख नई पीढ़ी के युवाओं को नशा करने का संकल्प करवा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के इस कार्यक्रम में सभी वर्ग, सामाजिक संगठन, समुदाय, कर्मचारी, अधिकारी से बड़ी तेजी से जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि साहित्य संगम संस्थान के कवि व कवियत्रियों ने 553 वीडियो नशे के खिलाफ गीत गाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा चुके है।
राज्यमंत्री मंगलवार को कुरुक्षेत्र में हरियाणा के नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पासवान की बहन की शादी में शिरकत करने के लिए कुरुक्षेत्र आए थे। इस मौके पर अभियान के प्रदेश प्रवक्ता हरिकेश पपोसा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र माजरी, भाजपा के जिला महामंत्री सुशील राणा, अर्जुन पासवान, सुदेश पाल, ओमप्रकाश के अलावा जीएम रोडवेज अशोक कुमार, जिला परियोजना अधिकारी विनोद कौशिक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।