संजीव बंसल/समय की ताकत
कुरुक्षेत्र, गांव सिरसमा का सौरव धीमान लापता है, उसके विदेश भागने की चर्चा भी जोरो पर है। गत तीन सप्ताह पहले गांव सिरसमा की ही एक मुस्लिम महिला रुखसाना पत्नी नवीन खान नाम ने सौरव धीमान के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चलता है कि सौरव धीमान व रुखसाना का काफी समय एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। रुखसाना के पति नवीन खान ने सौरव धीमान व रुखसाना को नग्न अवस्था में पकड़ लिया। उसके बाद से ही नवीन खान ने रुखसाना को यह कह कर प्रताडि़त करना शुरु कर दिया कि वह सौरव धीमान के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस को करें। लेकिन रुखसाना ने सौरव धीमान के खिलाफ शिकायत नही कि उसका कारण यह रहा कि रुखसाना सौरव धीमान से प्यार करती थी। इसी बीच 17 सितंबर को सौरव धीमान गांव से गायब हो गया। रुखसाना व नवीन खान के बीच तकरार इतनी बढ़ी की रखसाना ने 10 अक्टुबर को घर पर रखी कोई जहरीली वस्तु खाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली।
इस मामले बारे जांच अधिकारी ने कहा कि सौरव धीमान 17 सितंबर से गायब है सौरव धीमान को गिरफतार करने के लिए कई जगह छापेमारी की गई है। सौरव धीमान के परिवार से भी पुछताछ जारी है लेकिन सौरव धीमान का कही कुछ भी पता नही चल रहा है। जल्द ही सौरव धीमान को गिरफतार कर लिया जाएगा।