अब तक 553526 लोगों की कोविड रिपोर्ट आ चुकी है नेगेटिव

समय की ताकत /संजीव बंसल कुरुक्षेत्र, जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक कुरुक्षेत्र में 5 लाख 53 हजार 526 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21794 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और कुरुक्षेत्र में अब कोविड पॉजिटिव 2 मरीज एक्टिव है। सीएमओ डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि अभी तक लिए गए 577023 में से 553526 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.38 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 3.85 पर पहुंच गया है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 2 है। कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1548 सैम्पल लिए गए है, जिनमें आरटी पीसीआर के 1243 व रैपिड एंटीजन के 305 सैंपल शामिल है। मंगलवार को गुरु नानक कालोनी पिहोवा की 62 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस प्रकार अब तक 22153 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 21794 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक कोरोना पॉजिटिव 357 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है और 1 मरीज को होम आइसोलेशन और 1 मरीज को अस्पताल में दाखिल किया गया है।