समय की ताकत /संजीव बंसल
कुरुक्षेत्र, जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा स्थानीय बाल भवन में ओपन शेल्टर होम के 25 बच्चों के लिए एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बाल कल्याण समिति के चेयरपर्सन कृष्ण पंचाल ने किया। एलएनजेपी अस्पताल से डा. विनोद, डा. आरती के साथ आए स्वास्थ्य टीम ने बच्चों की स्वास्थ्य की जांच की। जांच से पहले डॉक्टरों ने एक काउंसलिंग सेशन भी किया जिसमें बच्चों को दांतों, आंखों, पेट को कैसे ठीक रखे तथा हाथ कैसे धोए और हाथ ना धोने क्या-क्या हानियां हो सकती है इसके बारे में विस्तार से बताया। जिला बाल कल्याण अधिकारी सरबजीत सिंह सीबिया ने मुख्य अतिथि तथा स्वास्थ्य टीम का बाल भवन में आने पर स्वागत किया तथा ओपन शेल्टर व बाल भवन की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के साथ आए हुए अधिवक्ता हरीश कुमार व धीरज कुमार ने बच्चों से बातचीत की तथा बच्चों को कोविड किटें भी वितरित की। जांच उपरांत स्वास्थ्य टीम ने खून की कमी व पेट में कीड़ों की दवाई बच्चों को तुरंत देने की सलाह दी और बच्चों को सरकारी अस्पताल से यह दवाई फ्री में लेने को कहा ताकि बच्चों को जल्द ही दवाई उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर वैभव, अलका, नीलम, परियोजना समन्वयक उमेद सिंह, महक, पूजा आदि उपस्थित थे।