कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा वेबीनार का आयोजन
समय की ताकत/संजीव बंसल
कुरुक्षेत्र, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा रविवार को शिक्षक दिवस पर वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें कनाडा के मकमास्टर विश्वविद्यालय के डॉ. आशीष पुजारी मुख्य वक्ता थे। उन्होंने बताया कि किस तरह से हम नई शिक्षा नीति व अच्छी शिक्षा नीति का अनुसरण करते हुए व्यापार में नए आयामों को स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहां की आज पूरा विश्व इस महामारी से जूझ रहा है और इसी को देखते हुए व्यापार में बहुत सारी दिक्कत है जिसको अच्छी शिक्षा नीति वह प्रायोगिकी कार्य के अमल के द्वारा दूर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आज भारत सबसे बड़ी युवा शक्ति है व उन युवाओं के अंदर काफी टैलेंट है लेकिन लेकिन उस टैलेंट का फायदा देश को अच्छी नीतियों पर अमल करने पर व हर रोज नई व विभिन्न तरह की नई कार्यशैली पर ध्यान देते हुए किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अनेक उपायों से अपनी डिग्री को विश्व स्तरीय गुणवत्ता तक ले जाया जा सकता है।
उन्होंने वाणिज्य विभाग के चेयरमैन डॉक्टर तेजेंद्र शर्मा से अनुरोध किया कि आप भी अपने विभाग के अंदर अच्छी शिक्षा नीति को अपनाने का कार्य करें व विद्यार्थियों की प्रायोगिक क्षमता की ओर ध्यान देकर उनके अंदर से नए टैलेंट को खोजने का काम करें जो कि आगे चलकर व्यापार के अंदर नए आयाम स्थापित करेंगे।
प्रो. तेजेंद्र शर्मा ने उनका स्वागत करते हुए व उनको विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिया गया अनुभवी सुझाव पूर्ण रूप से अमल में लाएंगे। इस मौके पर प्रो. नीलम ढांडा, डॉ. रश्मि, डॉ. उषा चन्देल, डॉ. मीनू आनंद, डॉ. पूजा मल्होत्रा, डॉ. डिंपल खोसला, तान्या, नेहा, प्रिंकल, दीपक, आफसा, साक्षी, विनीत, आदि मौजूद रहे। मंच संचालन विभाग की शोधार्थी लॉरेल ने किया।