सर्व समाज कल्याण सेवा समिति की बैठक आयोजित

बैठक में आगामी कार्यों बारे किया विचार विमर्श संजीव बंसल कुरुक्षेत्र। सर्व समाज कल्याण सेवा समिति की बैठक नाभी कमल मंदिर के समीप समिति के कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने की व संचालन संरक्षक नरेश सैनी ने किया। जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी तरूण वधवा व जिला कॉर्डिनेटर अविनाश कौर ने बताया कि बैठक में आगामी कार्यों बारे चर्चा की गई। इस अवसर पर समिति में नए सदस्यों को भी शामिल किया गया। नए सदस्यों को समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाया। इस अवसर पर सुखविंद्र सिंह, टोनी रोहिल्ला, अजीत सिंह, सुनील सूजरगढ, सुनील दर्राखेड़ा मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने बताया कि सर्व समाज कल्याण समिति द्वारा अब तक 162 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा चुका है और कोरोना से बचाव हेतु 17 शिविरोंं आयोजित किए गए है। इसके अलावा समिति द्वारा समय-समय पौधारोपण कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। समिति द्वारा जरुरतमंद महिलाओं को विवाह में सिलाई मशीन उपहार स्वरूप दी गई है।