होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नालॉजी में कॅरियर की अपार संभावनाएं : प्रो. एसएस बूरा

कुवि में होटल मैनेजमेंट कोर्स के आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितम्बर समय की ताकत/संजीव बंसल कुरुक्षेत्र, वर्तमान दौर में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के बाद आर्थिक गतिविधियों फिर से शुरू होने के बाद होटल एंड केटरिंग के क्षेत्र भी दोबारा खुल गए है। इस क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त अवसर है। इसकी मांग देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी है। टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट के वरिष्ठ प्रो. एसएस बूरा ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नालॉजी पाठ्यक्रम में दाखिला प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। होटल प्रबंधन क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक विद्यार्थी एडमिशन लेने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर विभिन्न विषयों के लिये सीमित सीटों पर अप्लाई कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि होटल मैनेजमेंट की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद नौकरी के ढेर सारे मौके मिलते हैं। रेस्तरां और होटलों के अलावा, नए स्नातकों और स्नातकोत्तर के लिए कई अवसर हैं जिनमें एयरलाइन खानपान, क्रूज शिप होटल प्रबंधन, अस्पताल प्रशासन और खानपान, क्लब प्रबंधन, गेस्ट हाउस, विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों में आतिथ्य सेवाएं, रसोई प्रबंधन, कारखानों, स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों आदि में खानपान और रसोई का प्रबंधन, होटल और पर्यटन संघ, स्वरोजगार/उद्यमी, टूर मैनेजर, शेफ, फूड स्टाइलिस्ट आदि शामिल हैं। प्रो. बूरा ने बताया कि आईआरसीटीसी कैटरिंग सुपरवाइजर/मैनेजर, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया कैटरिंग मैनेजर, विश्वविद्यालयों तथा होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट्स में टीचिंग फैकल्टी, एफएसएसएआई जॉब्स, इंडियन नेवी कैटरिंग सर्विसेज/इंडियन नेवी हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज, सरकारी एयरलाइंस में हॉस्पिटेलिटी मैनेजर, रेलवे कैटरिंग, भारतीय खाद्य निगम, सेना या रक्षा खानपान आदि सरकारी नौकरियों में कॅरियर की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि यहां से उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं ने अपने लिए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान के बच्चे देश ही नहीं पूरी दुनिया में छाए हुए हैं। यहां के छात्र ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूएसए, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी, दुबई, कुबेत आदि जगहों के रेपुटेड होटल में कार्यरत हैं। शिक्षा क्षेत्र में भी यहां से पढ़े हुए स्नातकोत्तर छात्र एवं छात्राएं देश के नामी विश्वविद्यालयों जैसे सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर, जम्मू यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर पंजाब यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, एमडीयू रोहतक यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ हरयाणा, अमेठी यूनिवर्सिटी, महरिशी मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जीएनए यूनिवर्सिटी, बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी. जीडी गोयंका यूनिवर्सिटी, एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी और कई कॉलेजों में कार्यरत है। कुवि के लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नालॉजी पाठ्यक्रम में ऑनलाइन दाखिले की आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो चुकी है तथा विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नालॉजी की 35 सीटों में दाखिले के लिए 17 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार विद्यार्थियों की दाखिला सम्बंधी जानकारी के लिए ऑनलाइन हेल्पडेस्क भी गठित किया गया है। कुवि के लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि विद्यार्थी होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नालॉजी के पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 16 सितम्बर रात्रि 23ः59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाईन एडमिशन से सम्बन्धित जानकारी के लिए विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाईट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।