कुरुक्षेत्र में अब तक 477371 लोगों की कोविड रिपोर्ट आ चुकी है नेगटिव

संजीव बंसल कुरुक्षेत्र, जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक कुरुक्षेत्र में 4 लाख 77 हजार 371 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21767 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और कुरुक्षेत्र में सिर्फ 5 कोविड पॉजिटिव मरीज एक्टिव है। सीएमओ डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि अभी तक लिए गए 500321 में से 477371 सैंपलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। जिले का रिकवरी रेट 98.37 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.43 पर पहुंच गया है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 5 है। कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 524 सैम्पल लिए गए है, जिनमें आरटी पीसीआर के 473 व रैपिड एंटीजन के 51 सैंपल शामिल है। रविवार को किसी भी व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। इस प्रकार अब तक 22128 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 21767 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक कोरोना पॉजिटिव 356 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 5 एक्टिव केस है। इस समय 1 पॉजिटिव मरीज घर में आइसोलेट है और 4 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।