
समय की ताकत/ संजीव बंसल
कुरुक्षेत्र, टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारत को कांस्य पदक जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले हॉकी खिलाड़ी ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड़ को भारतीय जीवन बीमा निगम करनाल मंडल की तरफ से 25 लाख रुपए का चैक देकर सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित सम्मान समारोह में करनाल मंडल वरिष्ठï मंडल प्रबंधक विवेक शर्मा, विक्रय प्रबंधक मनोज कुमार सिंगला, कुरुक्षेत्र एलआईसी के मुख्य प्रबंधक मोहिन्द्र सिंह, वाचस पती ने ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान एलआईसी के सभी अधिकारियों द्वारा ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड़ को एलआईसी की तरफ से 25 लाख का चैक भी भेंट किया है। एलआईसी करनाल मंडल वरिष्ठï मंडल प्रबंधक विवेक शर्मा ने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय हॉकी खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और सेमिफाईनल तक का सफर तय किया। इस ओलम्पिक में हॉकी की टीम ने कांस्य पदक जीतकर देश के लिए ओलम्पिक में एक स्वर्णिम युग की शुरुआत की है। कुुरक्षेत्र के ओलम्पियन सुरेन्द्र पालड़ ने भी इस कांस्य पदक को जीतने में अपनी अहम भूमिका अदा की है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने पर इस खिलाड़ी को सम्मानित करने का फैसला लिया गया। जिसके तहत ओलम्पियन सुरेन्द्र पालड़ को 25 लाख रुपए इनाम के रुप में देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक मेें देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को एलआईसी की तरफ से इनाम राशि देकर सम्मानित किया जा रहा है। ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता को एलआईसी की तरफ से 1 करोड़, रजत पदक विजेता को 50 लाख और कांस्य पदक विजेता को 25 लाख रुपए की राशि ईनाम के रुप में दी जा रही है। ओलम्पियन सुरेन्द्र पालड़ ने एलआईसी की तरफ से सम्मानित करने पर एलआईसी के सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।