कुरुक्षेत्र में अब तक कोविड पाजिटिव 21767 मरीज हो चुके है रिकवर

समय की ताकत/ संजीव बंसल कुरुक्षेत्र, जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक कुरुक्षेत्र में 4 लाख 73 हजार 901 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21767 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और कुरुक्षेत्र में सिर्फ 4 ही कोविड पाजिटिव मरीज एक्टिव है। सीएमओ डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि अभी तक लिए गए 498751 में से 473901 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में पाजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। जिले का रिकवरी रेट 98.37 पर है और सैम्पल पॉजिटीव रेट घटकर 4.46 पर पहुंच गया है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ 4 है। कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरटीपीसीआर और रेपिड एंटिजन के कुल 1560 सैम्पल लिए गए है, जिनमें आरटीपीसीआर के 1405 व रेपिड एंटिजन के 155 सैम्पल शामिल है। शुक्रवार को 1 व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इस प्रकार अब तक 22127 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 21767 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक कोरोना पाजिटिव 356 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 4 एक्टिव केस है। इस समय कोई भी पाजिटिव मरीज घर में आईसोलेट नहीं है और 4 मरीजों को अस्पताल मेंं दाखिल किया गया है।