पानी व्यर्थ बहने की शिकायत कर सकते है टोल फ्री नम्बर 1800-180-5678 पर

संजीव बंसल कुरुक्षेत्र, जिला के सभी निवासियों को जन स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग 135 लीटर प्रति व्यक्ति स्वच्छ जल प्रदान करने हेतु संकल्पबद्ध है। विभाग द्वारा सभी से इस बारे सहयोग की भी अपील की जा रही है कि अगर कहीं भी पानी व्यर्थ बहता दिखे तो तुरंत विभाग के टोल फ्री नम्बर 1800-180-5678 पर सूचित कर सकते है। विभाग द्वारा जिले के हर घर का सर्वे करवाया जा रहा है, जिसके तहत अगर किसी का पानी का पाइप नाली में से गुजर रहा है या विभाग के पानी का दुरुपयोग क्यारी, बाग या फिर गाड़ी धोने में इस्तेमाल होता पाया गया तो विभाग द्वारा उस घर का नल कनेक्शन तुरंत बिना किसी नोटिस के काट दिया जाएगा। इसके साथ-साथ यदि किसी के पास विभाग द्वारा मंजूरशुदा कनेक्शन नहीं है तो विभागीय कार्यवाही करते हुए अवैध कनेक्शन को काट दिया जाएगा। आमजन से अपील की जाती है कि विभाग का सहयोग करें ताकि सभी को स्वच्छ व पर्याप्त जल प्रदान किया जा सके।