बारिश के अलर्ट के मद्देनजर प्रशासन सतर्क, जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष दिनरात एक्टिव

समय की ताकत झज्जर,जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी श्याम लाल पूनिया ने मौसम विभाग के तहत सूचना अनुसार बारिश की गतिविधियों में तेज वृद्धि के मद्देनजर जिला वासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। आपदा प्रबंधन विभाग के तहत जारी सूचना में भारी बारिश, आंधी व गरज-चमक के दौरान नागरिक कमजोर ढांचों के पास न खड़े हों, वृक्षों, ट्रांसफार्मर व बिजली तारों के समीप आश्रय न लें तथा अपने वाहन सावधानी से चलाएं। जलभराव व अन्य आपदाओं के दृष्टिगत जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष दिनरात एक्टिव है। उन्होंने बताया कि खतरे के प्रति सावधान रहें। जिलाधीश श्री पूनिया ने बताया कि बाढ नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा हैल्पलाईन नंबर जारी किया गया है। बाढ़ से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी व मदद के लिए आप जिला कंट्रोल रूम के नंबर 01251-254270/1950 फ़ोन कर सकते हैं। जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन हेल्प लाइन नंबर की 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त तहसील झज्जर के नंबर 01251-252002, बहादुरगढ में एस डी एम कार्यलय 01276-297306, बेरी के लिए 8295053689, बादली के लिए 01276-240002, तहसील मातनहेल के लिए 01251-230033 और साल्हावास के लिए 9991041593 नंबर जारी किए गए हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप इन नंबरोंं पर भी फोन से संपर्क कर सकते है।