जल के बिना जीवन अधूरा-जल सरंक्षण के लक्ष्य को करना होगा पूरा

जल सरंक्षण, जल का सदुपयोग, जल संचयन जैसे विषयों पर किया जा रहा है जागरुक जल सम्पर्क विभाग के कलाकार आमजन को कर रहे है जल शक्ति अभियान के तहत जागरुक
समय की ताकत/संजीव बंसल कुरुक्षेत्र, जल के बिना जीवन अधूरा-जल सरंक्षण के लक्ष्य को करना होगा पूरा, जल है तो जीवन है, जल धरा की अनमोल धरोहर, जल संचयन, जल सरंक्षण व जल के सदुपयोग जैसे विषयों पर आमजन का जागरुक होना बहुत जरुरी है। जल है तो जीवन है, लेकिन फिर भी मनुष्य अमृत समान जल को बेवजह बर्बाद कर रहा है। लेकिन अब समय आ गया है कि अगर अब हम नहीं जागे तो वो दिन दूर नहीं जब हमारी आने वाली पीढिय़ों को जल संकट से जूझना पड़ेगा, जीवन की अन्य जरुरते के लिए तो दूर हमें पीने के लिए भी पानी नहीं मिलेगा। जल-संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है। जल सरंक्षण के प्रति आमजन को जागरुक करने का काम जल सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा बखूबी किया जा रहा है। यह कलाकार प्रतिदिन गांव-गांव जाकर जल शक्ति अभियान के तहत आमजन को जल सरंक्षण के प्रति जागरुक करने का काम कर रहे है। जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह ने बातचीत करते हुए कहा कि उपायुक्त मुकुल कुमार के निर्देशानुसार व जिला परिषद के सीईओ अश्विनी मलिक के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा जल सरंक्षण को लेकर आमजन को जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम हमेशा से सुनते आये है जल ही जीवन है। जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती, जीवन के सभी कार्यों का निष्पादन करने के लिये जल की आवश्यकता होती है। पृथ्वी पर उपलब्ध एक बहुमुल्य संसाधन है जल, या यूं कहें कि जल ही सभी जीवों के जीने का आधार है। जल शक्ति अभियान के तहत जन सम्पर्क विभाग का प्रचार अमला आमजन को जल सरंक्षण के प्रति जागरुक करने का काम कर रहा है। विभाग के कलाकारों द्वारा सोमवार को गांवों में कार्यक्रम का आयोजन करके आमजन को जल सरंक्षण के प्रति जागरुक किया गया। विभागीय कलाकारों द्वारा आमजन को जल सरंक्षण को लेकर तैयार किए गए नुक्कड़ नाटक, गीतों व रागनियों के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई और सभी को जल सरंक्षण के प्रति पे्ररित किया गया। उन्होंने कहा कि कलाकारों ने जल की महता पर प्रकाश डालते हुए जल के सदुपयोग, बरसात के पानी के उचित प्रबंधन व संरक्षण, खेतों में ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाने, पानी को दूषित होने से बचाने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। विभाग के कलाकार गांव-गांव जाकर जल सरंक्षण पर तैयार किए गए गीतों के माध्यम से आमजन को जागरुक कर रहे है। इसके साथ-साथ कलाकारों द्वारा आमजन को कोविड से बचाव के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों को लेकर भी जागरुक किया जा रहा है। कलाकार सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से भी आमजन को अवगत करवा रहे है। इस अभियान के दौरान सोमवार को गांव रामगढ़ व बिहोली में कलाकार रमेश कुमार, राजकुमार, शीशन, राजकुमार शर्मा, बरखा राम, ड्रामा इंस्पेक्टर विजय कुमार ने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुती दी है।