समय की ताकत/संजीव बंसल
कुरुक्षेत्र, जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र व नेहरू युवा केंद्र कुरुक्षेत्र युवा द्वारा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय जल मिशन के अंतर्गत कैच द रेन अभियान पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी मिशा कहा कि जल है तो कल है, इसे बचाना हमारी जिम्मेवारी है, आज अगर जल बचाने के बारे में नहीं सोचा तो फिर भविष्य में इसका कोई हल भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जल सरंक्षण विषय पर जानकारी दी जा रही है कि पृथ्वी पर 70 फीसदी पानी में से केवल 1 प्रतिशत से भी कम पानी ही पीने लायक है। इसलिए हमें पेयजल के लिए संवेदनशील व गंभीर होकर सोचना जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए हम पानी को सहेज कर रख सके।
उन्होंने कहा कि जल का संरक्षण करे, जरूरत के अनुसार पानी उपयोग करे, वर्षा जल संचय के लिए जोहड़ की खुदाई व रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपनाए। इस अभियान में जल की शुद्धता बरकरार रखने के लिए पानी की जांच करने के तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है हमें बरसात के पानी की हर बूंद को सहेजकर उसका सही इस्तेमाल करन चाहिए। जिला युवा अधिकारी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए जल बचाने तथा जल संरक्षण संबंधित जानकारी दी तथा युवाओं को नेहरू युवा केंद्र द्वारा चल रहे अभियान से जुडक़र जन-जन तक जानकारी पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान में युवा लीडर सुरेश सैनी, विजेता सैनी, गुरजीत कौर, कविता कश्यप, अमनप्रीत, वीरेंद्र, रितु, सुखचैन, मनप्रीत, संदीप, विशाल, मेजर, गुरमीत, शिल्पा, सुनील दत्त, साहिल, शुभम, जसविंदर, जगतार अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है।